Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationमुख्यमंत्री आरोग्य शिविर मंगलवार को देवली में

मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर मंगलवार को देवली में


Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपजिला चिकित्सालय देवली परिसर में 28 जनवरी को मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर (फ़ॉलोअप) आयोजित होगा।

जिसमें स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोगियों की जांच कर परामर्श देंगे। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता के अनुसार यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें जनरल फिजिशियन, जनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन, अस्थि रोग, मनोरोग, ईएनटी, शिशु रोग, नेत्र दंत रोग व आयुष चिकित्सक, मौजूद रहेंगे। इसके अलावा खाद्य पदार्थों के लाइसेंस टीम भी अपनी सेवाएं देगी। शिविर में नि:शुल्क जांच दवाइयां दी जाएगी और टीकाकरण भी किया जाएगा। इसके अलावा कैंप में विकलांगता प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। लिहाजा आमजन उक्त कैंप का लाभ उठा सकते हैं।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d