Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिरोही को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि सिरोही गांव की भौगोलिक स्थिति ग्राम पंचायत बनाने के लिए अनुकूल है। यहां सारदड़ा, सेंधियावास, एवं कुशालपुरा के गांव की सहमति है। जिन्हें मिलाकर एक ग्राम पंचायत बनाई जा सकती है। वही ग्राम पंचायत मुख्यालय के लिए सिरोही उपयुक्त है। ग्राम पंचायत बनने से सिरोही समेत आसपास के गांव के लोगों को सुविधा होगी। ज्ञापन सौपने में वार्ड पंच हंसराज धाकड़, रामदेव धाकड़ समेत कई लोग मौजूद थे। जिन्होंने सिरोही को ग्राम पंचायत बनाने के लिए आग्रह किया।



