Deoli News 27 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पटवार संघ के आह्वान विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा धरना सोमवार को देवली में 15 वे दिन भी जारी रहा। अपनी मांगों को लेकर पटवारी धरने पर बैठे हैं।
वही कार्य का बहिष्कार रहा। पटवार संघ उप शाखा सुशील जैन ने बताया कि जिले की सभी उपशाखाओं की ओर से कार्य बहिष्कार किया गया और धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेतावनी दी गई। इसके बावजूद मांगे पूरी नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर विरोध व्यक्त किया गया। पटवार संघ ने आरोप लगाया कि सरकार की हठधर्मिता की वजह से समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि संघ की गिरदावरी एप में मांगों में अपेक्षित आवश्यक संशोधन, पटवार संघ सर्वेयर नियुक्ति का विरोध, पटवार मण्डल एवं भूअभिलेख निरीक्षक वृत्त की वित्तीय स्वीकृति जारी करने, लंबित डीपीसी, तहसीलदार में पदोन्नति कोटा बढ़ाने, तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक संवर्ग के कोटे का पुनर्निर्धारण करवाने सहित मांग है। वही लगातार कार्य बहिष्कार से आमजन के कामकाज रुके हुए हैं।



