Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वच्छता की ओर बढ़ते हुए कदम को लेकर शुक्रवार को पनवाड़ पंचायत प्रशासक पूरणमल वर्मा, महेंद्र सिंह, पटवारी पंकज जैन ने ग्रामीणों के समक्ष अटल सेवा केंद्र पर हरी झंडी दिखाकर हुपर को रवाना किया।
सचिव महेंद्र एवं हूपर चालक दीपक ने बताया कि ग्राम पंचायत पनवाड़ में एक हूपर लगाया गया है, जो माइक द्वारा घर-घर कचरा इकट्ठा करने के लिए अनाउंसमेंट करेगा। वहीं पूरे गांव में सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक घर-घर जाकर कचरे का संग्रहण किया जाएगा। उसका निस्तारण कचरा डिपो में होगा। यह हूपर मालियों के दरवाजे से शुरू होकर आसन मोहल्ला, रेगर मोहल्ला हरिजन मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड पनवाड़ से सदर बाजार होते हुए पूरे गांव में घूमकर कचरा इकट्ठा करेगा। जिससे पनवाड़ के लोगों को गंदगी निस्तारण का विकल्प मिला है। कचरा उठाने वाले हूपर के चालू होने से लोगों में खुशी है।



