Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) घाड़ थाना क्षेत्र स्थित गांव के एक कुएं में गिरने से 4 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। यह घटना मकान के सामने खुले कुए में हुई। वहीं 2 घंटे बाद इस घटना का पता चला। बताया गया कि मासूम घर मे इकलौता बेटा था।
हेडकांस्टेबल रामसहाय ने बताया कि घाड थाना क्षेत्र के रंगविलास निवासी राजूलाल गुर्जर का 4 वर्षीय पुत्र तनिष घर के बाहर खेल रहा था। मकान से महज 200 मीटर की दूरी पर ही खुला हुआ कुआं था। शुक्रवार को तनिष घर के बाहर ही खेल रहा था। जबकि पिता खेत पर गए थे। दिखाई नहीं देने पर दादा दादी ने तलाश की तो तनिष नहीं मिला। वहीं तलाश करने के दौरान कुएं में 4 वर्षीय मासूम तनिष का शव तैरता हुआ मिला। पुलिस मौके पर पहुंची ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। मृतक के 7 वर्षीय एक बहन है। पिता खेती और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता है। हाल ही में परिवार में शादी हुई है। वही इस घटना से परिजनों में मातम छा गया।



