Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महिला एवं बाल विकास विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आंगनबाड़ी शैक्षणिक मेला घूमर का आयोजन देवली में हुआ।
मेले का आरंभ अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य राजेश कुमार शर्मा, विवेक राठौड़, अनिल नापित, एलएस इन्दुरानी, संतरा मेघवंशी, प्रधानाध्यापक राजेन्द्र सुराणा ने फीता काटकर किया। मेले में सभी अकादमिक गतिविधियों की तैयारी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा करवाईं गई। मेले में बाल विकास के पांचो आयामों भाषा विकास, शारीरिक, रचनात्मक विकास, बौद्धिक विकास, सामाजिक संवेगात्मक विकास से संबंधित कॉर्नर लगाए गए। प्रत्येक कॉर्नर में पूर्व प्राथमिक बच्चों के साथ की जाने वाली रोचक गतिविधियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। यहाँ नासिरदा, राजमहल, देवली शहर एवं देवली गांव सेक्टर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
विद्यार्थियों को कृष्ण भोग कराया
राऊमावि देवडावास में पोषाहार में कृष्ण भोग के तहत कक्षा एक से 8 तक के बालक बालिकाओं को खीर पुडी का भोजन करवाया गया। प्राचार्य जयकुमार जैन ने बताया कि एमडीएम के तहत ये कार्यक्रम हुआ। जिसमें सभी स्टाफ की ओर से सहयोग किया गया। विशेषकर दोलतसिह अध्यापक व नीलम शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर रघुनंदन पंचोली व्याख्याता, सुवालाल रेगर, व्याख्याता ज्योति वर्मा, व्याख्याता प्रदीप कुमार बिडला, व्याख्याता रामदयाल बैरवा व आदि कार्मिक उपस्थित थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।



