Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी टोंक के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान 8 मार्च को देवली आएंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
शहर मंडल अध्यक्ष देवली अंकित जैन डाबर ने बताया कि जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार देवली आने पर भाजपा शहर मंडल देवली और कई सामाजिक संगठनों की ओर से चौहान का स्वागत किया जाएगा। स्वागत के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत के प्वाइंट बनाए जा रहे है। प्रमुख मार्गों पर भाजपा के झंडे और कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत बैनर लगाए जा रहे हैं। मुख्य मार्ग में स्वागत के बाद अग्रवाल धर्मशाला में भाजपा शहर मंडल द्वारा स्वागत एवं कार्यकर्ताओ से संवाद किया जाएगा।



