Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रमज़ान माह के पहले जुम्मे की नमाज शुक्रवार को शहर की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई। इस दौरान खुदा की बारगाह में लोगों के सिर झुके।
अल अंसार मस्जिद के इमाम मुफ़्ती फारुख लोहार नदवी ने रोज़े की महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि हर वयस्क महिला व पुरूष पर रब ने रोजे फर्ज़ किए हैं। उन्होंने कहा कि खाली भूखे प्यासे रहने का नाम रोजा नहीं हैं, बल्कि एक अहसास, तकवा, परहेज़ क़ा नाम हैं। नमाज के बाद वतन की खुशहाली, अमन चैन, बेहतर जीडीपी, भारत के विश्व गुरु बनने की दुआएं की गई। शाही जामा मस्जिद में शाही इमाम नजमे इफ्तिकार, अल अंसार मस्जिद मे मुफ़्ती फारूक लोहार नदवी, एजेंसी मरकज़ मस्जिद मे मुफ़्ती बरकत तुल्लाह, सीआईएसएफ रिसाला मस्जिद में हाफ़िज़ मुकीम रज़ा, चार मिनार बाबा अय्यूबी मस्जिद में हाफ़िज़ रहबर रजा मुराबादी, मोती पम्प मदरसा मे हाफ़िज़ नावेद खान, प्रताप कॉलोनी गोसिया मस्जिद में हाफ़िज़ शाहीद रजा, देवली गाँव मस्जिद में मौलाना शमी उल्लाह ने नमाजे जुम्मा अदा करवाया। यह जानकारी समाज प्रवक्ता हारून अंसारी व मोहम्मद इदरीश ने दी।



