Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्मगुरु नाम सुमिरन से ईश्वर प्राप्ति संभव है, गुरु नानक जयंती मनाई

गुरु नाम सुमिरन से ईश्वर प्राप्ति संभव है, गुरु नानक जयंती मनाई


Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीगुरुसिंह सभा गुरुद्वारा देवली के साध संगत की ओर से सोमवार को गुरु नानक जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर स्थानीय गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में कई धार्मिक व सामाजिक आयोजन हुए।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से गुरु साध संगत द्वारा शहर में प्रतिदिन प्रभातफेरी निकालकर सुखमणि साहिब का पाठ किया जा रहा था। सोमवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर इसका समापन किया गया। प्रकाश पर्व के मौके पर सुबह साढ़े 10 से 12:30 तक श्री सुखमणि साहिब का संगत द्वारा पाठ किया गया। वहीं साढ़े 12 से डेढ़ बजे तक तक गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया गया। इसमें गुरुसिंह सभा गुरुद्वारा की साध संगत ने हिस्सा लेकर गुरु के बताए हुए कदमों पर चलने व गरीब एवं असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने का कर्तव्य पथ समझा। इसके बाद
डेढ़ बजे से लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें साथ संगत ने सेवाएं बरती गई। श्रद्धालुओं ने बैठकर प्रसादी ग्रहण की।

दोपहर 3 बजे वाहन रैली का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं पुरुषों में बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लेकर गुरु का संदेश प्रसारित किया। इस दौरान आतिशबाजी कर गुरु पर्व मनाया व गुरु घर की सेवा की गई।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d