Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली ने गुरुवार को निश्चल जैन को सम्मानित किया, जिन्होंने हाल ही में आईआईएम सिरमौर हिमाचल प्रदेश से फाइनेंस विषय में एमबीए में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।
इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा निश्चल जैन का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। निश्चल देवली नासिरदा का रहने वाला है और उनके माता-पिता मनोज जैन एवं रिंकू देवी गांव में रहते हैं। उनके चाचा सुनील जैन देवली में कीर्ति फैशन के संचालक हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, दिनेश जैन, सुनील सेठी, अमित जैन और अंकित बड़जात्या उपस्थित थे।



