Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskनिःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 4 मई को

निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर 4 मई को


Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महेश नर्सिंग होम देवली के संचालक डॉ. महेश जिंदल ने बताया कि शारदा सोसायटी के सौजन्य से 4 मई को सोनी हॉस्पिटल जयपुर के यूरोलॉजिस्ट डॉ. अमित सोनी का निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित होगा।

यह शिविर महेश्वरम हॉस्पिटल, महेश नर्सिंग होम जहाजपुर चुंगी नाका में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। डॉ. अमित सोनी पथरी, प्रोस्टेट, किडनी एवं मूत्र रोग के सुपर स्पेशलिस्ट हैं। शिविर में दूरबीन द्वारा गुर्दा व पेशाब की थैली एवं नली में पथरी का ऑपरेशन, प्रोस्टेट का ऑपरेशन, पाइलेप्लास्टी, डायबिटिक नेफ्रोपैथी, हाइपरटेंसिव नेफ्रोपैथी, कैंसर का ऑपरेशन और यूरिनरी प्लास्टिक सर्जरी सहित विषयों पर परामर्श दिया जाएगा।

शिविर में यूरोफ्लोमेट्री जांच (पेशाब की धार की जांच) निःशुल्क होगी। रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज 9252536066, 9799160121, 9660829369 पर संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d