Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्रमिक दिवस पर सम्मान और पशु चिकित्सा शिविर के साथ शैक्षणिक भ्रमण...

श्रमिक दिवस पर सम्मान और पशु चिकित्सा शिविर के साथ शैक्षणिक भ्रमण हुआ


Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में गुरुवार को अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सम्मान समारोह हुआ। यहां विद्यालय के निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूरों का सम्मान किया गया।

प्रधानाचार्य भंवर लाल कुम्हार ने बताया कि यह दिन उन मेहनतकश हाथों के सम्मान का दिन है, जो देश की उन्नति की नींव रखते हैं। इसके अलावा, आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस द्वारा ग्राम दुर्गापुरा में एक दिवसीय निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण पशुपालकों ने भाग लिया और पशुओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कराई। इसी तरह आरआर कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के बीवीएससी एवं एएच तृतीय वर्ष के छात्रों ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया।

इस भ्रमण में छात्रों को भेड़ वध, मांस प्रसंस्करण, और ऊन निर्माण की आधुनिक विधियों से अवगत कराया गया। छात्रों ने स्वच्छता मानक, गुणवत्ता नियंत्रण, और खाद्य सुरक्षा उपायों की व्याख्या भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d