Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsगौतम हितकारिणी सभा की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई

गौतम हितकारिणी सभा की कार्यकारिणी को शपथ दिलाई


Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की गौतम सेवा सदन में रविवार को गौतम हितकारिणी सभा के अध्यक्ष कैलाश पंचोली ने नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में संरक्षक सत्यनारायण सरसडी, राजेंद्र शर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा ने महर्षि गौतम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया। कार्यकारिणी में सत्येन्द्र व्यास व घीसालाल श्रोती को उपाध्यक्ष, अभय कुमार शर्मा को मंत्री, अनिल गौतम को उप मंत्री, अमित गौतम को संगठन मंत्री, रामलक्ष्मण शर्मा को कोषाध्यक्ष, कान्ति प्रसाद शर्मा को उपकोषाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार शर्मा को अर्थ निरीक्षक, दशरथ कुमार शर्मा को सांस्कृतिक मंत्री, संदीप काटिया को विधि सलाहकार बनाया गया है। साथ ही आशीष शर्मा को युवा मंडल अध्यक्ष व महिला मंडल अध्यक्ष शकुंतला शर्मा को बनाया गया है। कार्यकारिणी में शहर की प्रत्येक कॉलोनी से दो दो सदस्य लिए गए है। मन्दिर समिति में शिवशंकर शर्मा, अमित गौतम को कार्यभार दिया गया है।

इसी तरह धर्मशाला प्रभारी सत्यनारायण श्रोती, महेन्द्र कुमार जोशी व कान्ति प्रसाद शर्मा, मीडिया प्रभारी बृजेश भारद्वाज, अनिल जोशी व अमित गौतम, शास्त्री कार्य मंत्री तुलसीराम शर्मा को बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d