Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpबैसला का टिकट कटने से नाराज समर्थक चढ़ा मोबाइल टावर पर

बैसला का टिकट कटने से नाराज समर्थक चढ़ा मोबाइल टावर पर

पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ा युवक


Deoli News 20 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपचुनाव के तहत बीजेपी की ओर से टिकट वितरण के साथ ही बगावत के सूर उठने लगे हैं। जहां पूर्व विधानसभा प्रत्याशी एवं बीजेपी नेता विजय बैंसला का देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव में टिकट कटने से नाराज एक कार्यकर्ता रविवार शाम धुंवाकला में मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम बेनीवाल ने बताया धुंवाकला में शाम करीब 6 बजे यह युवक नारेबाजी करता हुआ मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को उतरने के लिए समझाईश करती रही। वहीं युवक का कहना है कि पहले टिकट बदलें और बैसला को टिकट दें। उन्होंने बताया कि यह किसान आईटी सेल से जुड़ा कार्यकर्ता धनराज पांचाल (धनराज हिंदू) पुत्र जगदीश पांचाल है, जो विजय सिंह बैंसला का टिकट कटने से नाराज होकर शाम को गांव स्थित
एक मोबाइल टावर पर पेट्रोल की बोतल लेकर करीब 60 फ़ीट ऊंचाई पर चढ़ गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और उससे समझाया, लेकिन अभी वह बैंसला को टिकट देने की मांग कर रहा है। वहीं धुंवाकला में कार्यकर्ता विजय सिंह बैंसला के समर्थन में नारेबाजी भी कर रहे हैं।

रात पौने 9 बजे तक यह युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह, घाड़ थाना प्रभारी राजकुमार, तहसीलदार समेत मौजूद थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेनीवाल ने बताया कि मौके पर प्रकाश के लिए लाइटों की व्यवस्था की गई है। वही मोबाइल टावर के नीचे गद्दे लगा दिए गए हैं। वहीं एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि उक्त युवक के मोबाइल की बैटरी भी डाउन हो गई है। जिससे उसका फोन बंद हो गया है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को उससे बात करने में परेशानी हो रही है। उधर, उनियारा में टिकट कटने से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़े कार्यकर्ता प्रमोद मीणा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने खुद बात की। कार्यकर्ता ने अपनी मन की बात प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d