Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsसहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती आयोजन के लिए कमेटी गठित

सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती आयोजन के लिए कमेटी गठित


Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती आगामी 8 नवंबर को देवली में मनाई जाएगी। इसे लेकर कमेटी गठित की गई है।

आयोजन कमेटी के संयोजक के रूप में पूर्व अध्यक्ष संपत सुवालका को संयोजक मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार अजय कुमार मेवाड़ा को सहसंयोजक, रतनलाल सुवालका, सुरेंद्र कुमार सुवालका, बंसीलाल कलवार, डालचंद शिवहरे, गोपाल चंद सुवालका देवली गांव को सदस्य मनोनीत किया है। कमेटी के मार्गदर्शन अनुसार आयोजन किया जाएगा। संयोजक संपत सुवालका ने बताया कि सहस्त्रबाहु जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह व शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी होगा। यह आयोजन आगामी 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d