Deoli News 22 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली गांव को जोड़ने वाली नेकचाल तालाब की पाळ मरम्मत कराने की मांग को लेकर ग्रामीण सोमवार से यहां एसडीओ कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू करेंगे। ग्रामीण नानूलाल चौधरी आदि ने बताया कि कई वर्षों से नेकचाल पाळ मार्ग क्षतिग्रस्त है।
जिससे पानी रिसाव से कीचड़ हो रहा है। डामर सड़क पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जबकि यहां से रोजाना हजारों लोग निकलते है। क्षतिग्रस्त पाळ पर मिट्टी डलवाकर सही करवाने की गत 2 सितंबर को प्रशासन से मांग की गई थी। वहीं गुरुवार को ग्रामीणों ने जिला जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीना को ज्ञापन सौपकर सोमवार से आमरण अनशन की घोषणा की थी। ग्रामीणो ने बताया देवली गांव पटवार हल्का के खसरा नम्बर 4106 नेकचाल तालाब की 200 मीटर लंबी पाळ क्षतिग्रस्त है। लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। लिहाजा उन्हें आमरण अनशन पर बैठना पड़ रहा है।



