Deoli News 23 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली के तत्वाधान में हर महीने जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार इंदिरा एकादशी को देवली से रवाना होगी।
देवेंद्र दीपक ने बताया कि इंदिरा एकादशी कृष्ण पक्ष आगामी 28 सितंबर को है। इस दिन सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। यात्रियों को सुबह 10:30 बजे तक बस पर पहुंचना होगा। उक्त यात्रा में श्रद्धालुओं के बीच भजन कीर्तन के अलावा प्रसादी की व्यवस्था की रहती है। यात्री 9414276912 पर संपर्क कर सकते हैं। यात्रा में पहले सीट बुक नहीं होगी।


