Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के संथली मोड़ के पास सोमवार शाम ट्रेलर आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर से टकरा गया। हादसे में ट्रेलर चालक रामनाथ पुत्र लादूलाल नाथ निवासी धनजी का खेड़ा मांडलगढ़, भीलवाड़ा बुरी तरह से फंस गया।
जिसे जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाला गया। हादसे में रामनाथ पुत्र लादूलाल नाथ निवासी धनजी का खेड़ा मांडलगढ़ भीलवाड़ा व गुमान सिंह पुत्र शंकर सिंह निवासी मुकनगढ़ मांडलगढ़ के चोटे आई हैं। हादसे का शिकार हुए पीछे वाले ट्रेलर में ग्रेनाइट भरी हुई थी। अचानक टक्कर लगने से ग्रेनाइट के पत्थर खिसक कर ट्रेलर की ट्रॉली को तोड़ते हुए केबिन से टकरा गए, जिससे ट्रेलर के केबिन का पिछला हिस्सा पिचक गया और चालक स्टेरिंग में फंस गया। इस दौरान घाड़ थाना प्रभारी हरिराम ने मौके की स्थिति संभाली और दूनी थाना पुलिस को सूचित किया।
एंबुलेंस 108 की मदद से दोनों घायलों को देवली अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया।


