Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskलखेरा, लक्षकार समाज का 2 दिवसीय वार्षिक उत्सव मंगलवार से शुरू

लखेरा, लक्षकार समाज का 2 दिवसीय वार्षिक उत्सव मंगलवार से शुरू

बूंदी जिले के भजनेरी गांव में होगा आयोजित


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लखेरा, लखारा समाज का महासम्मेलन एवं मुख्य शक्तिपीठ का 33वां वार्षिक उत्सव एक और 2 जुलाई को बूंदी जिले के भजनेरी गांव में आयोजित होगा। जिसे लेकर वृहद स्तर पर तैयारियां जारी है।

यहां पहले दिन मंगलवार सुबह से हजारों लोग जुटना शुरू होंगे। यह वार्षिक उत्सव श्री शिव मंदिर चेना माता कुशला माता भजनेरी धाम पर आयोजित होगा। ट्रस्ट के प्रचार प्रसार मंत्री राजकुमार लक्षकार (देवली) ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत एक जुलाई को चुनड़ी, कलश, हवन, पोशाक, आरती की बोली रात 8 बजे होगी। इसके बाद श्री श्याम परिवार लखेरा, लक्षकार समाज जयपुर के तत्वाधान में श्री श्याम विशाल भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रात 9:30 बजे से शुरू होगा।

जबकि अगले दिन 2 जुलाई को सुबह 5:30 बजे मंगला आरती, सुबह 8 बजे शोभायात्रा और 11 बजे महाप्रसादी का आयोजन होगा। समारोह में समाज के भामाशाह और भूदान करने वाले लोगों का भी सम्मान किया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए देई गाँव से भजनेरी के लिए निशुल्क वाहन की व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष उक्त वार्षिक उत्सव में लखेरा समाज के राजस्थान के अलावा आसपास के प्रदेशों से भी समाज के हजारों लोग पहुंचते हैं। समारोह को लेकर गत दो दिनों से वार्षिक उत्सव स्थल मंदिर परिसर में पंडाल, भोजन, शोभायात्रा एवं समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d