Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअवैध गांजा, बजरी और शराब जब्त, 10 आरोपी अन्य गिरफ्तार

अवैध गांजा, बजरी और शराब जब्त, 10 आरोपी अन्य गिरफ्तार


Deoli News 30 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में दूनी पुलिस ने अवैध गांजा, बजरी और शराब जब्त की है और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गठित विशेष दल की सूचना पर थाना दूनी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 2 किलो 280 ग्राम अवैध गांजा मय मोटरसाइकिल, 2200 रुपए नकद, 3 एंड्रॉयड मोबाइल जब्त कर 2 आरोपियों राजेश कुमार पुत्र सोराम मीणा निवासी देवीखेडा थाना दूनी और बद्रीलाल पुत्र भँवर गुर्जर निवासी कालाकांकरा थाना दूनी को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा अवैध बजरी खनन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर ट्रॉली मय बजरी के जब्त किए गए। ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गए। आरोपी हंसराज मीणा पुत्र अम्बालाल मीणा निवासी ढीकला थाना दूनी के कब्जे से एक अवैध देशी शराब की पेटी 48 पव्वे सहित जब्त की गई और आंवा कंजर बस्ती में करीब 500 लीटर हथकढ़ शराब बनाने की अवैध वाश नष्ट कर दी गई। इसके अलावा पुलिस ने एरिया डोमिनेशन कार्रवाई के तहत 10 जनों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d