Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड के बाहर बुधवार शाम बस से गिरकर घायल हुए व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वही मामले में मृतक के पुत्र जितेंद्र कुमार मीणा निवासी कुराड़िया ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता लादूलाल मीणा पुत्र किशन लाल मीणा बुधवार शाम करीब 6 बजे प्राइवेट बस में सवार हुए। लेकिन बस स्टैंड से बाहर निकलते ही चालक ने तेज गति और लापरवाही से बस चलाई। जिससे उसके पिता लादूलाल गिरकर गंभीर घायल हो गए। जिन्हें देवली चिकित्सालय ले जाया गया। इसके बाद परिजन घायल को कोटा ले गए। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
रिपोर्ट में आरोप लगाया कि बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ और उनके पिता को जान गंवानी पड़ी।
प्रीवियस न्यूज़


