Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsएक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन हुआ

एक्यूप्रेशर एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन हुआ

5 दिनों में 316 रोगियों ने पाया परामर्श एवं उपचार


Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में राजस्थान पेंशनर विश्रामगृह में आयोजित निःशुल्क एक्यूप्रेशर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का गुरुवार को समापन हुआ। जनसेवा समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि यह शिविर जनसेवा समिति देवली के तत्वावधान और पेंशनर समाज देवली के सहयोग से एक से 5 जून तक हुआ।

शिविर में जयपुर के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीआर चौधरी और डॉ. जेआर चौधरी ने आधुनिक तरीकों से 316 रोगियों का उपचार और परामर्श दिया। इनमें धरण, चडक, पेट दर्द, गैस बनना, भूख नहीं लगना, सिर दर्द, आधाशिशी, कमर घुटनों और एड़ी का दर्द, बदन दर्द, साइटिका पेन, लकवा, हाथ-पांव सुन्न होना, मोटापा, अनिद्रा, तनाव और बच्चों की लंबाई बढ़ने से संबंधित समस्याओं का इलाज किया गया। शिविर में घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, सुरेंद्र सिंह शक्तावत, महावीर कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेंद्र कुमार जिंदल, प्रहलाद शर्मा, श्याम लाल पारीक, रमेश कुमार त्रिपाठी, अशोक विजय, नाथूलाल वैष्णव और बाबूलाल जैन आदि ने सहयोग किया। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d