Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन आचार्य विशुद्ध सागर के शिष्य मुनि प्रणीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक विधेय सागर का ससंघ मंगल प्रवेश गुरुवार को देवली में होगा।
चातुर्मास को लेकर 3 जुलाई को देवली में जैन मुनियों मंगल प्रवेश होगा। णमोकार मण्डल के सदस्य धर्मचन्द जैन (सांड़ला) एवं ओमप्रकाश जैन (टोरडी) ने बताया की मुनि संघ का सावर से बुधवार को दोपहर सवा 2 बजे देवली के लिए विहार हुआ। मुनि संघ देवली से कुछ किलोमीटर की दूरी पर रात्रि विश्राम करेंगे और गुरुवार सुबह 7 बजे विहार कर के सुबह 7:30 बजे देवली में चातुर्मास के लिए प्रवेश करेंगे। मुनि संघ के प्रवेश को लेकर चातुर्मास कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कई जगह स्वागत द्वार बनाए गए हैं। श्रावको द्वारा मुनि संघ का पादप्रक्षालन किया जाएगा।
मुनि संघ जहाजपुर चुंगी नाके से सदर बाजार होते हुए, चन्द्रप्रभु मंदिर, महावीर मन्दिर से मुख्य बाजार से होते हुए विवेकानंद कॉलोनी शांतिनाथ भगवान मन्दिर के दर्शन करते हुए चातुर्मास स्थल पार्श्वनाथ धर्मशाला विवेकानंद कॉलोनी पहुंचेंगे। जहां धर्मसभा को सम्बोधित करेंगे। प्रचार प्रसार समिति के विकास जैन (टोरडी) ने बताया कि मुनि संघ में प्रणीत सागर महाराज व क्षुल्लक विधेय सागर महाराज शामिल है।



