Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबिग न्यूज : त्रिवेणी संगम पर एकाएक हुई पानी की बंपर आवक

बिग न्यूज : त्रिवेणी संगम पर एकाएक हुई पानी की बंपर आवक

7 मीटर पर दौड़ने लगी त्रिवेणी, गोवटा बांध भी छलका


Deoli News 2 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानसून सत्र शुरू होने के बाद से बीसलपुर बांध प्रतिदिन कुछ सेंटीमीटर पानी से अपनी प्यास बुझा रहा था। लेकिन अब जल्द ही बीसलपुर बांध में पानी की बंपर आवक होने वाली है। 

बीसलपुर बांध के प्रमुख जल स्रोत बीगोद स्थित संगम केंद्र पर बुधवार दोपहर त्रिवेणी 7 मीटर का गेज दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक है। बता दे कि पिछले कई वर्षों में यह पहली बार हुआ है कि त्रिवेणी 7 मीटर के गेज को पार कर गई। इससे आगामी 12 से 24 घंटे के भीतर बीसलपुर बांध में पानी की बड़ी आवक होगी।

उधर, त्रिवेणी स्थित भगवान शिव का आधा मंदिर जलमग्न हो चुका है। बीगोद की पुलिया पर पानी की उक्त आवक को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ एकत्र हो रही है। जानकारी के अनुसार त्रिवेणी संगम पर बेड़च और मेनाली नदी में सबसे ज्यादा पानी आ रहा है। जबकि बनास सक्रिय कम है। त्रिवेणी के 7 मीटर पहुंचने की वजह यह भी है कि हाल ही में चित्तौड़गढ़ और ऊपरमाल क्षेत्र में भारी वर्षा के चलते यह जलस्तर बढ़ा है। इसी तरह मांडलगढ़ क्षेत्र का गोवटा बांध छलक गया है।

यहां चादर शुरू हो चुकी है। जिसका पानी भी त्रिवेणी में शामिल होकर बीसलपुर बांध तक पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि बुधवार सुबह 6 बजे त्रिवेणी 2.40 मीटर पर बह रही थी। लेकिन दोपहर बाद यह 7 मीटर हो गई।

प्रीवियस न्यूज़

बीसलपुर बांध: जलस्तर में 8 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी, त्रिवेणी भी बढ़ी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d