Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationचारों ओर पानी से घिरा बोरड़ा गांव

चारों ओर पानी से घिरा बोरड़ा गांव


Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पानी की निकासी नहीं होने के चलते बोरड़ा गांव चारों ओर से पानी से गिर गया है। यहां तक की ग्रामीणों के घरों में भी पानी घुस चुका है। ग्रामीण मानसिंह मीणा ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश के चलते खेतों का पानी गांव में जमा हो गया।

वहीं स्थानीय पानी भी भरने से गांव की सड़के लबालब हो गई। हर तरफ पानी भरा है। ग्रामीण ट्रैक्टर लगाकर अपने सामान खाली कर रहे हैं। वही मवेशियों को बांधने की जगह भी खत्म हो चुकी है। बताया गया कि निकासी नहीं होने की वजह से गांव में यह पानी भर गया है। गांव के सभी प्रवेश मार्गों पर पानी भर चुका है। वही बिजली भी बंद है। उल्लेखनीय है कि बोरड़ा गणेशजी मार्ग के बीच स्थित खाळ से शनिवार शाम पानी उतर गया है। वहीं आवाजाही शुरू हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार शाम देवली तहसीलदार ने गांव पहुंचकर जायजा लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d