Saturday, June 6, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनव साक्षर परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थित दिलाए

नव साक्षर परीक्षा में शत प्रतिशत उपस्थित दिलाए


Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नवसाक्षर भारत कार्यक्रम (NILP) के तहत रविवार को स्थानीय कार्यालय में विश्व अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए।

ब्लॉक साक्षरता अधिकारी सोमाराम मीणा ने बताया कि इस दौरान साक्षरता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों, स्वयंसेवकों एवं असाक्षरों को प्रणाम पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने साक्षरता कार्यक्रम की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और आगामी 22 सितंबर को आयोजित नव साक्षरो की परीक्षा के लिए तैयार रहने की बात कही। सोमाराम मीणा ने शत प्रतिशत नवसाक्षरों को परीक्षा केंद्र पर लाने और परीक्षा दिलाने के लिए बताया। इस दौरान साक्षरता प्रभारी अनिरुद्ध गौतम, रेखा मीणा को 100 प्रतिशत नवसाक्षरों का ऑनलाइन डाटा फीडिंग करने स्वयंसेवक सुरेन्द्र बैरवा, राहुल, असाक्षर मनीष आदि को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। वरिष्ठ अध्यापक बनवारी लाल, व्याख्याता जितेंद्र कुमार बैरवा, त्रिलोक बैरवा भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d