चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन सौपा
Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के नासिरदा राजकीय चिकित्सालय में व्यवस्थाओं की शिकायतों को लेकर सोमवार को हिसामपुर सरपंच राजेंद्र के नेतृत्व में सीएमएचओ के नाम ज्ञापन सौपा गया।
इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया की गत 6 माह से चिकित्सालय में व्यवस्थाएं है। यहां कार्यरत चिकित्सक अनुपस्थित रहती हैं और रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर करती हैं। आरोप लगाया कि उक्त चिकित्सक ने अपना उपस्थिति रजिस्टर निजी बना रखा है। वहीं आसपास के कई किलोमीटर दूर से आने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 माह महिला चिकित्सक अनुपस्थित होने के बावजूद रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर हो रहे है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र पर जरूर की दवाइयां भी उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। सोमवार को ग्रामीणों ने चिकित्सालय में जाकर जांच की तो उपस्थिति रजिस्टर में चिकित्सक के कॉलम में फर्जी मेडिकल लीव मार्क पाया गया। उधर, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामुदायिक केंद्र नासिरदा ने खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें बताया कि डॉ. अर्चना वर्मा अस्पताल में मौजूद नहीं है।
वही ग्रामीणों का आरोप है कि जब उन्होंने रजिस्टर देखा तो हस्ताक्षर नहीं थे। लेकिन बाद में नर्सिंगकर्मी मोहनलाल माली ने लिखित में बयान दिया कि उन्होंने चिकित्सक के कहने पर रजिस्टर में कालम भरे थे। पत्र में अनियमित के बारे में स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की बात कही गई है। इसी तरह महिला चिकित्सक अर्चना वर्मा का एक ऑडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला चिकित्सक कर्मचारी मोहनलाल माली को यह कह रही है कि उनके कॉलम में कल की और आज की मेडिकल लीव लिख दो। कर्मचारी ने पलट कर कहा कि लोग यहां मौजूद है तो चिकित्सक ने कहा कि लोगों को बाहर निकालो और अलमारी से उनका रजिस्टर निकाल कर मेडिकल लीव कर दो। मेडिकल लीव लगाकर ही रजिस्टर दिखाना। हालांकि दैनिक ब्यूरो उक्त ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भाजपा नेता विजय बैसला नासिरदा गए थे। तब भी लोगों ने उक्त चिकित्सक के अनुपस्थित रहने की शिकायत की थी।



