Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहनुमान नगर क्षेत्र भी नहीं है वारदातों से अछूता

हनुमान नगर क्षेत्र भी नहीं है वारदातों से अछूता

दिनदहाड़े मंदिर की दान पेटी तोड़ी


Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के जैन कॉलोनी में दिनदहाड़े ही चोरों ने मंदिर की दान पेटी तोड़कर उसमें रखी राशि चुरा ली। यह वारदात रविवार की है।

जबकि दोपहर 2 से लेकर 3:30 बजे तक महिलाएं मंदिर में कीर्तन कर रही थी। लोगों का कहना है कि उसके बाद यह वारदात हुई। जबकि 4 बजे पुजारी मंदिर आया, तब दानपेटी टूटी हुई मिली। पुजारी द्वारा अध्यक्ष व पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए तथा कैमरे लगाने का सुझाव दिया। इसी प्रकार कालानाडा गाँव में स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर में गत रात्रि को चोरों ने मंदिर में रखी दानपेटी से दानराशि को चुराने का प्रयास किया। लेकिन दानपात्र का ताला चोरों से टूट न सका तो उन्होंने वहां मौजूद अलमारी को खंगाला। जहाँ चाय पत्ती व शक्कर मिली। चोर जिसे ही चुरा कर ले गए।

सिर दर्द बनी चोरी की वारदातें

देवली शहर, आसपास व हनुमान नगर इलाके में पिछले कई दिनों से बाइक चोरी, नकबजनी, दुकान व घरों में चोरी होने की लगातार वारदात हो रही है। पुलिस लगातार अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। लेकिन अपराधी पकड़ने की बजाय लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में चोरी की वारदातें अब पुलिस के लिए सिर दर्द बन गई है। वही चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर दिया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d