Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskछात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाई

छात्राओं को आत्मरक्षा की बारीकियां सिखाई


Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के 13वें दिन गुरुवार को भी प्रशिक्षण दिया गया।

इसे लेकर राजस्थान पुलिस टोंक की हेड कांस्टेबल अंजना चौधरी और देवली थाने की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल रजिया बानो और गायत्री चौधरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा तकनीक की बारीकियां सिखाईं। इस दौरान छात्राओं को हैंड मूवमेंट और कैट स्टान्स तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे हमलावर के वार को परास्त कर सकती हैं और अपनी रक्षा कर सकती हैं। प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा ने कहा कि सुरक्षा अपने हाथों में शक्ति अपने साथ है। आयुक्तालय के निर्देशन और प्राचार्य के मार्गदर्शन में यह शिविर राजस्थान पुलिस की महिला सुरक्षा की अनूठी पहल के तहत संचालित है।

कार्यक्रम का संचालन रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की नोडल प्रभारी डॉ. ज्योति गुप्ता और सदस्य डॉ. वंदना यादव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d