Deoli News 18 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत हिसामपुर में आयोजित ग्राम सेवा शिविर के दौरान गुर्जर मोहल्ले में पेयजल से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी।
इस पर उपखंड अधिकारी रूबी अंसार के निर्देशानुसार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने गुर्जर मोहल्ले में पाइपलाइन का इंटरकनेक्शन करके समस्या का समाधान किया। इस पहल से ग्रामीणों को अब पेयजल की समस्या से निजात मिलेगी। सहायक अभियंता नितिन जैन ने बताया कि विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से आमजन के काम किया जा रहे हैं। यह शिविर राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित हो रहे हैं।

NSG कमांडो ने ठेका संचालक के काट दिए हाथ-पैर, जानिए क्यों हुआ विवाद


