“मॉडल स्कूल में किया पौधारोपण”
Jahazpur News 8 जुलाई (आज़ाद नेब) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में सघन पौधारोपण कार्य योजना को मूर्त रूप देने के लिए सोमवार को जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने पौधारोपण किया।
इस दौरान कलक्टर शेखावत ने कहा कि सुखद जीवन के लिए प्रकृति संरक्षण आवश्यक है। वृक्ष न केवल हमें प्राण वायु व छाया देते हैं, बल्कि ग्लोबल वार्मिंग को कम करने, वर्षा को लाने में सहायता करने, मरुस्थल को प्रसार को रोकने तथा फल, औषधीय तत्व प्रदान करते हैं। प्रर्यावरण को बचाने के लिए हमें समय-समय पर अधिकाधिक पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बाल्दी, एसीबीईओं पुष्कर राज मीणा, प्रधानाचार्य डॉ. भंवर लाल खटीक, वृक्षारोपण प्रभारी रतनलाल मीणा, सहप्रभारी अशोक कुमार मीणा व विद्यार्थी मौजूद थे।



