Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ईटून्दा ग्राम पंचायत के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से सोमवार को निजी शिक्षण संस्थानों की तरह टॉपर छात्राओं का जुलूस निकाला गया और स्वागत किया।
इस दौरान नामांकन वृद्धि के लिए रैली का भी आयोजन किया गया। सत्र 2023- 24 मे सर्वाधिक अंक प्राप्त छात्राओं का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य बन्नाराम जाट ने सभी अतिथियों व छात्राओं का साफा पहनाकर स्वागत किया। अमित कुमार पत्रिया ने बताया की बालिका विद्यालय की छात्राओ ने संसाधनों के अभाव में भी छात्र प्रतिशत परिणाम दिया है। इसी उपलक्ष्य पर प्रवेश उत्सव के तहत नामांकन वृद्धि के लिए पूरे गांव में गाजे बाजे के साथ रैली निकाली गई। इस दौरान पूर्व सरपंच राधेश्याम नुवाल, पूर्व सरपंच राकेश जैन, सरपंच अन्नू सिंह मीणा, गौरव शर्मा, रामलाल कुम्हार, मदन हरिजन, सत्यनारायण शर्मा सहित छात्राओं के अभिभावक व विद्यालय में सर्वाधिक 95.17 फीसदी अंक प्राप्त करने वाली छात्रा दीपिका के पिता कमलेश मीणा, माता प्रमिला मीणा भी थी।



