Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationमहाविद्यालय में पौधारोपण किया, देवडावास में पाठ्यपुस्तक वितरीत

महाविद्यालय में पौधारोपण किया, देवडावास में पाठ्यपुस्तक वितरीत


Deoli News 8 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में अमृत पर्यावरण महोत्सव के अंतर्गत पौधारोपण किया गया।

प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी निकिता वर्मा एवं डॉ. वंदना यादव के निर्देशन में महाविद्यालय के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। प्राचार्य ने इस सभी को मानसून सत्र में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय में जामुन, आमला, नीम आदि के 20 पौधे लगाए गए। इस दौरान सह आचार्य डॉ. निमिष गुप्ता, सहायक आचार्य अनंत चौधरी, सुमन मीणा, सत्यनारायण मीणा, निशा मीणा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, मनीष कुमार नैनीवाल, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. निकिता मंगल आदि थे।

नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के तिलक लगाया

राऊमा विद्यालय देवडावास में सोमवार को करीब 30 छात्र छात्राओं के तिलक लगाकर विद्यालय में प्रवेश दिया। साथ ही उन्हें नि: शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि प्रार्थना सभा में योग करवाकर नवप्रवेशी बालकों का तिलक लगाकर स्वागत किया। बालक बालिकाओं को नि:शुल्क स्टेशनरी का वितरण किया गया। इस अवसर पर दयानंद वर्मा, तुलसीराम गौतम, रघुनंदन पंचोली, व्याख्याता सुवालाल रेगर, व्याख्याता ज्योति वर्मा थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d