Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजैन मुनि प्रणीत सागर का मंगल प्रवेश बुधवार को

जैन मुनि प्रणीत सागर का मंगल प्रवेश बुधवार को


Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि प्रणीत सागर महाराज और क्षुल्लक विधेय सागर का देवली में मंगल प्रवेश 10 दिसंबर को होगा। उनकी अगवानी के लिए शहर में तैयारियां ज़ोरों पर हैं।

पंच कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (मोतीपुरा) ने बताया कि जैन मुनि प्रणीत सागर देवली में आयोजित होने वाले श्री मज्जेिनेन्द्र चौबीसी एवं पंच बालयति जिनबिम्ब पंचकल्याणक महामहोत्सव और शीलकालीन प्रवास के लिए आ रहे हैं। जैन मुनि के भव्य स्वागत के लिए शहर के मुख्य बाजार में 51 स्वागत द्वार लगाए गए हैं। मुनि प्रणीत सागर महाराज का सर्वप्रथम स्वागत राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित णमोकार हॉस्पिटल और इसके बाद श्रीचंद्रप्रभु मंदिर में किया जाएगा।

इस मौके पर पाद प्रक्षालन का कार्यक्रम भी होगा। पंचकल्याण समिति के संयोजक पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि जैन मुनि को जुलूस और बैंड बाजा के साथ णमोकार हॉस्पिटल से पेट्रोल पंप होते हुए, शहर के मुख्य मार्ग से चंद्रप्रभु मंदिर, सदर बाजार तक लाया जाएगा। इस दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d