Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली से भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में मानक क्लब के 31 विद्यार्थियों के दल ने सोमवार को सिद्धार्थ पॉलिसैक्स प्राइवेट लिमिटेड निवाई का एक्सपोजर विजिट किया।

विद्यार्थियों को यहां पॉलीसैक्स निर्माण की प्रक्रिया, सामग्री की गुणवत्ता व तकनीक के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई। इससे पहले अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा व प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। मानक क्लब के प्रभारी बलवीर सिंह मीणा, नोरतमल बलाई व अर्चना नागर साथ थे।
एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया
राउमावि नासिरदा में मंगलवार को एसडीएमसी व एसएमसी सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। यहां उपस्थित 30 से अधिक सदस्यों को दक्ष प्रशिक्षक सुनील जैन व्याख्याता ने प्रशिक्षण दिया। प्रधानाचार्य भगवान शर्मा ने सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। एसीबीईओ अरूण शर्मा ने नासिरदा पीईईओ अधीन राप्रावि गोपालपुरा का निरीक्षण कर संबलन दिया।
बच्चों के उन्नत शैक्षिक स्तर एवं शैक्षिक, सहशिक्षिक, भौतिक संसाधन, किचन गार्डन, खेल मैदान का अवलोकन कर संतोष जताया। संस्था प्रधान मधुबाला वर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।


