Deoli News 9 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान एक व्यक्ति को नंगी तलवार के साथ पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सूरज बंगाली, निवासी बंगाली कॉलोनी देवली है। पुलिस ने उसके पास से लोहे की तलवार बरामद की है, जिसकी लंबाई 32 इंच है। आरोपी के पास तलवार रखने का कोई लाइसेंस या अनुज्ञापत्र नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को नोटिस दिया है और आगे की जांच जारी है।

मंत्री मदन दिलावर हुए लापता ! जानिए जयपुर में क्यों लग गए यह पोस्टर


