Jahazpur News 25 जून (आज़ाद नेब) कुराड़िया मे स्थित इंडस टावर से बैटरियां चुराने के मामले में पुलिस ने एक ओर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया।
एसआई बलवीर खां ने बताया कि 10 फरवरी को ग्राम कुराड़िया मे स्थित इंडस टावर के सुपरवाइजर राजेन्द्र सिंह राजपुत ने थाने में टावर से 24 बैटरियां चुराने की रिपोर्ट दी। जिस पर पुलिस ने अनुसंधान करते हुए पीयूष जैन व हेमराज मेघवंशी को गिरफ्तार किया था। शेष आरोपी शिवनाथ पुत्र लादूनाथ निवासी होड़ा मांडलगढ़ को जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ से जरिए प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया है। यह आरोपी बस्सी जिला चित्तौड़गढ़ थाने क्षेत्र में चोरी के मामले में जेल में बंद था।



