Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskटेक्नीशियन के अभाव में बंद हुई डायलिसिस, किडनी मरीज परेशान

टेक्नीशियन के अभाव में बंद हुई डायलिसिस, किडनी मरीज परेशान


Deoli News 12 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला अस्पताल में पिछले कुछ महीने पूर्व किडनी रोगियों के लिए लगाई गई डायलिसिस की मशीन कुछ दिनों से टेक्नीशियन के अभाव में संचालित नहीं की जा रही है, जिससे डायलिसिस करने वाले कई मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डायलिसिस मशीन का उपयोग उन किडनी रोगियों के लिए जीवन रक्षक होता है, जिनकी किडनी खराब हो जाती हैं और शरीर से अपशिष्ट पदार्थों तथा अतिरिक्त तरल को बाहर निकालने में असमर्थ होती हैं। यह मशीन कृत्रिम रूप से रक्त को शुद्ध करने का कार्य करती है। मरीजों ने बताया कि देवली उप जिला अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए यह आवश्यक मशीन लगाई गई थी, जो पिछले करीब एक सप्ताह से बंद पड़ी है। बताया गया कि यहाँ टेक्नीशियन नहीं होने की वजह से मशीन का संचालन नहीं किया जा रहा है, लिहाज़ा डायलिसिस कराने वाले रोगियों को अब जिला मुख्यालय या निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है।

सैलरी नहीं मिलने से चला गया टेक्नीशियन

इस संबंध में अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजकुमार गुप्ता का कहना है कि डायलिसिस संचालन करने वाली कंपनी और कर्मचारियों के बीच सैलरी को लेकर विवाद सामने आया है, इस वजह से टेक्नीशियन काम छोड़कर चला गया। उन्होंने बताया कि स्थानीय अस्पताल की ओर से कंपनी को पत्र लिखा जा चुका है और यह समस्या अन्य उप जिला अस्पतालों में भी सामने आई है। गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जल्द डायलिसिस की सुविधा फिर से शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। डायलिसिस लगी है तो सर्विस भी जल्दी शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d