Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय ज्योतिष संस्था संघ (पं.) नई दिल्ली व मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के संयुक्त तत्वाधान में 21 व 22 दिसम्बर को दो दिवसीय विश्व शान्ति महायज्ञ, नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित होगा। उक्त ज्योतिष महासम्मेलन एवं दीक्षान्त समारोह का आयोजन जानकीबाई गेस्ट हाउस पाण्डेयजी के बाग के सामने होगा।
इसमें देश-विदेश एवं राज्यों के प्रबुद्ध ज्योतिष, विद्वान भाग लेंगे। मनु ज्योतिष एवं वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि महासम्मेलन में पूर्व में पंजीयन कराना आवश्यक है। पहले दिन 21 दिसम्बर सुबह 10 बजे विश्व शान्ति महायज्ञ, दोपहर एक बजे विद्वानों द्वारा ग्रह पीड़ा दोष निवारण एवं समाधान परामर्श शाम 4 बजे तक दिया जाएगा। जबकि 22 दिसम्बर को ज्योतिष महासम्मेलन का उद्घाटन सुबह 10 बजे होगा। जिसमें विषयों पर परिचर्चा होगी। इसके अलावा कुंडली मिलान, गण मिलान के बाद भी वैवाहिक जीवन असंतुष्ट, विभिन्न पंचांगों में मुहुर्त को लेकर राष्ट्रीय पर्वों में असामनता एक चिन्तन, पराबाधाओ एवं रोग पर ज्योतिषी, वास्तु शास्त्रीय प्रभाव विषय है। शाम 5 बजे दीक्षान्त समारोह टोंक चेप्टर के उत्तीर्ण शिक्षार्थीयो को उपाधियां, प्रमाण पत्र सौपे जाएंगे। दरअसल यह आयोजन कुमारी मनु की तीसवी पुण्य तिथि पर हो रहा है।



