Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskट्रैफिक नियमों की पालना की तो, पुलिस ने दिया गुलाब

ट्रैफिक नियमों की पालना की तो, पुलिस ने दिया गुलाब

“जागरूकता अभियान चलाया”


Deoli News 18 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस देवली द्वारा अभियान चलाया गया।

परिवहन निरीक्षक गंगाराम रेगर के नेतृत्व में देवली के विभिन्न स्कूलों और पेट्रोल पंप चौराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दौरान परिवहन निरीक्षक व यातायात शाखा ने वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क पर चलते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। इस दौरान नियमों की पालना करने वाले और हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर चलने वाले जागरूक चालकों को रोककर परिवहन निरीक्षक व पुलिस ने गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों को हिदायत दी गई।

अभियान के तहत स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया, ताकि नई पीढ़ी सड़क सुरक्षा के महत्व को समझ सके। इस मौके पर यातायात पुलिस के हेडकांस्टेबल रामभंवर सिंह, विजय सिंह, जयसिंह और प्यारेलाल, यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल समेत अन्य मौजूद रहे, जिन्होंने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ-साथ आमजन को सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d