Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsडांडिया महोत्सव का समापन, प्रतिमाओं का विसर्जन किया

डांडिया महोत्सव का समापन, प्रतिमाओं का विसर्जन किया


Deoli News 12 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड पर हनुमान नगर नवयुवक मंडल के तत्वाधान में चल रहे नौ दिवसीय गरबा डांडिया महोत्सव का शुक्रवार रात समापन हुआ।

चेतन शर्मा ने बताया कि इस मौके पर आए अतिथियों का गरबा कमेटी की ओर से दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान माता रानी के समक्ष 56 भोग लगाया गया। वहीं आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इधर, शनिवार को दसवें दिन ढोल नगाड़ों के साथ हनुमान नगर में माता की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। वहीं शाम को बोरड़ा गणेश पहुंचकर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस मौके पर माता के जयकारे गूंज उठे। विसर्जन कार्यक्रम में जहाजपुर कोटडी विधायक गोपीचंद मीणा भी शामिल हुए। इसी तरह देवली के वाल्मीकि बस्ती में चल रहे डांडिया महोत्सव का भी समापन हुआ। समाज की ओर से शहर में माता की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई।

जिसमें समाज की महिलाएं, युवक नाचते हुए चल रहे थे। उक्त शोभायात्रा में माता के नौ रूपों की सजीव झांकी बनाई गई। वहीं शोभायात्रा में शामिल युवक गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा के साथ माता की झांकी भी वाहन में चल रही थी।

माता को सिंदूर अर्पित कर परंपरा निभाई, हलवे का प्रसाद वितरित किया

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d