बीसलपुर डेम क्षेत्र में गत 6 घण्टे से भारी वर्षा रिकॉर्ड
Deoli News 5 जुलाई ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शुक्रवार सुबह से बीसलपुर डेम व देवली शहर समेत कई क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर जारी है। बीसलपुर डेम पर तो बीते 6 घण्टों में करीब साढ़े 4 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई है।
जो इस सीजन की सर्वाधिक वर्षा है। इसी के साथ दोपहर एक बजे डेम में जलस्तर 310 मीटर के आंकड़े को छू गया है। इस तरह बीते करीब 18 घण्टों में डेम में करीब 34 सेमी पानी की बढ़ोतरी हुई है, जो इस सीजन की सर्वाधिक आवक है। बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि मानसून के पहले दौर में ही आज सुबह 6 से डेम पर वर्षा का दौर शुरू हुआ, जो दोपहर एक बजे के बाद तक जारी था। उन्होंने बताया बीते 6 घण्टों में डेम पर ( दोपहर 12 बजे तक) 110 एमएम यानि करीब साढ़े 4 इंच वर्षा हुई है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को डैम का जलस्तर आरएल 309.66 मीटर था, जो शुक्रवार दोपहर एज बजे आरएल 310 मीटर हो गया है। बंसल ने बताया अभी त्रिवेणी पर पानी की आवक शून्य बनी हुई है।
लेकिन देवली शहर, नासिरदा समेत आसपास के क्षेत्रों में चल रही वर्षा से डेम में पानी की आवक बनी हुई है। डेम की पूर्ण भराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है, यानि अब डेम साढ़े 5 मीटर खाली है।


