Deoli News 5 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बीसलपुर बांध से मंगलवार सुबह 7 बजे भी पानी निकासी जारी रही। यहां बांध के रेडियल गेट नं 9 को 0.25 मीटर खोलकर 1503 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।
बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार इस समय बांध से 1503 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की निकासी जारी है। वहीं जलस्त्रोत केंद्र त्रिवेणी में जल स्तर 3 मीटर दर्ज किया गया। पिछले 24 घण्टों में बांध के जलग्रहण क्षेत्र में कोई बारिश नहीं हुई है, जबकि बांध में अब तक कुल वर्षा 790 मिमी दर्ज की गई है।


