Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडॉक्टर म्यूजिकल प्रीमियर लीग में आंगन मेडिनोवा टीम विजेता

डॉक्टर म्यूजिकल प्रीमियर लीग में आंगन मेडिनोवा टीम विजेता

देवली चिकित्सालय के डॉ. रविराज सिंह टीम सदस्य


Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय म्यूजिकल प्रीमियर लीग में आंगन मेडिनोवा टीम विजेता घोषित हुई है। इस टीम में देवली चिकित्सालय के डॉ. रविराज सिंह भी शामिल हुए है।

जानकारी के अनुसार तीन दिवसीय म्यूजिकल कंपटीशन गत 26, 27 व 28 जुलाई को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुआ। उक्त प्रतियोगिता में आईपीएल की तरह कई टीमों के बीच मैच हुए। इन टीमों ने एकल, युगल व सामूहिक प्रेजेंटेशन दिए। वहीं 28 जुलाई को हुए फाइनल कंपटीशन में आंगन मेडिनोवा टीम विनर घोषित हुई। जिन्हें बॉलीवुड सिंगर रविंद्र उपाध्याय ने ट्राफी दी। इस टीम में देवली के डॉ. रविराज सिंह के अलावा टीम ओनर डॉ. राहुल जैन व डॉ.राजेश पाठक थे। इसी प्रकार टीम सदस्य में डॉ. संकल्प, डॉ. महर्षि, डॉ. सिम्मी, डॉ.सौम्या माथुर, डॉ. संजय पावा, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. गगन भारद्वाज, डॉ. अमित भाला शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d