Jahazpur News 29 जुलाई (आज़ाद नेब) संयुक्त व्यापार महासंघ समिति के निर्णय के अनुसार महीने के अंतिम दिन व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रख अवकाश पर रहेंगे।
समिति के महामंत्री परमेंद्र सुवालका ने बताया कि 26 जुलाई को गायत्री आश्रम में संयुक्त व्यापार महासंघ समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की कार्यकारिणी ने सर्व समिति से निर्णय के लिया कि महीने की अंतिम तारीख को नगर के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रख अवकाश पर रहेंगे।इस दौरान समिति संरक्षक सोहनलाल मूंदड़ा, गोकुलचन्द खटीक, शंकरलाल नागौरी, महावीर प्रसाद जैन, गणेश चन्द्र राड़ी, दामोदर शाह, उपाध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, घनश्याम नागौरी, महेन्द्र उपाध्याय, विष्णु सोनी, मुस्ताक अहमद, मंत्री अमितेश पत्रिया, ओमप्रकाश मुन्दड़ा, सह कोषाध्यक्ष शांतिलाल मुन्दड़ा, संगठन मंत्री दिनेश गोड़, मीडिया प्रभारी मनोज सर्राफ सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।




