Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsयूजी प्रवेश फॉर्म तिथि बढ़ाने की मांग, एनएसयूआई ने सौपा ज्ञापन

यूजी प्रवेश फॉर्म तिथि बढ़ाने की मांग, एनएसयूआई ने सौपा ज्ञापन


Jahazpur News 29 जुलाई (आज़ाद नेब) कॉलेज आयुक्तालय जयपुर के नाम सोमवार को एनएसयूआई छात्र नेता अल्फेज मंसूरी के नेतृत्व में सहायक आचार्य सुनीता मीणा को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया कि उच्च शिक्षा आयुक्तालय के सभी स्नातक संकायों के प्रवेश फार्म व आवश्यक दस्तावेज सत्यापन की 29 जुलाई है। जबकि दस्तावेज जमा करवाने में तिथि 30 जुलाई अंतिम है। समय सीमा कम होने एवं तकनीकी कारणों से कई विद्यार्थियो के आवश्यक दस्तावेज पूर्ण नहीं होने के कारण प्रवेश फॉर्म सत्यापन नहीं करवा पाए हैं। सभी संकायों में प्रवेश के लिए फॉर्म प्रवेश फार्म व आवश्यक दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 30 जुलाई से आगे बढ़ाने की मांग की गई। इस दौरान मुस्कान घारू, अर्पिता टांक, दयाराम मीणा, सोनू प्रजापत, पुष्पेंद्र मीना, सलिल मीना, जिया कुमारी मीणा, निशा कुमारी मीणा, शिवानी गोस्वामी, प्रियंका, कुसुम लता खुशबू कुमारी मीणा, सुनीता कुमारी मीणा, निर्मल कुमार रेगर, अजय कुमार आदि छात्र छात्राएं मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d