Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की श्याम नगर कॉलोनी के लोगों ने संयुक्त रूप से रविवार को क्षेत्र के बोरड़ा स्थित गणेश मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
कॉलोनी के कमल जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में कॉलोनी के 100 से अधिक लोग शामिल हुए। जिन्होंने विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ भगवान शिव का जल अभिषेक किया। समापन पर भगवान गजानन व शिव के भोग लगाकर प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार सिंधी, सतीश बिलोची, चंद्रप्रकाश नामा, राजेश्वर चास्टा, श्यामसुंदर शर्मा, महेश पंचोली समेत कॉलोनीवासी उपस्थित थे।


