Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsमहाराणा प्रताप जयंती: शोभायात्रा में शौर्य और स्वाभिमान का प्रदर्शन

महाराणा प्रताप जयंती: शोभायात्रा में शौर्य और स्वाभिमान का प्रदर्शन


Jahazpur News 17 जून (मोहम्मद आजाद नेब) जहाजपुर में वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को एक आयोजन संपन्न हुआ।

बागर का बालाजी बस स्टैंड से शुरू हुई शोभायात्रा में शहर के कई महिला-पुरुषों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आकर्षक झांकियों और शौर्य गीतों के साथ गुज़रते हुए यह यात्रा महाराणा प्रताप उद्यान पहुंची, जहाँ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पीएम श्री महाराणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शौर्य सभा में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के संघर्षपूर्ण जीवन को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। सभा के दौरान क्षेत्र के खेल स्टेडियम का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की प्रमुख मांग पर विधायक गोपीचंद मीणा ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए इसे “महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम” घोषित किया।

दांतड़ा पीठाधीश्वर स्वामी निर्मलराम महाराज ने समाज की एकता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का आह्वान किया। विधायक गोपीचंद मीणा ने प्रताप के त्याग और स्वाभिमान को देश के लिए सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

“जय शिवा-सरदार की, जय राणा प्रताप की” उद्घोष से गूंजा शहर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d