Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationअवैध गैस रिफिलिंग पर पुलिस का छापा, 10 घरेलू सिलेंडर जब्त

अवैध गैस रिफिलिंग पर पुलिस का छापा, 10 घरेलू सिलेंडर जब्त


Jahazpur News 17 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नेशनल हाईवे 148डी स्थित न्यू होटल रिलैक्स के समीप अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

कार्रवाई थानाधिकारी लोकपाल सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस को क्षेत्र में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस रिफिलिंग किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की, जहां एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस भरने की गतिविधि संचालित होने के संकेत मिले। मौके से 10 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। कार्रवाई की सूचना प्रवर्तन अधिकारी वंदना मीणा को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मौका पर्चा तैयार किया।

थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग एक अत्यंत खतरनाक एवं गैर-कानूनी गतिविधि है। इस प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है, जिससे गैस रिसाव, आग लगने अथवा विस्फोट जैसी गंभीर हादसे हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d