Wednesday, June 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकाम के दौरान बिजली के खम्बे से गिरने पर युवक की मौत...

काम के दौरान बिजली के खम्बे से गिरने पर युवक की मौत हुई

मुआवजा व संविदा पर नौकरी के आश्वासन के बाद हुआ पोस्टमार्टम


Jahazpur News 17 जून (मोहम्मद आज़ाद नेब) नेशनल हाईवे-148डी पर मांडलगढ़ रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भवानीपुरा निवासी मानसिंह मीणा हाईवे किनारे लगे बिजली के खम्बे की डीपी पर तार लगाने के लिए चढ़ा था।

इस दौरान वह करंट लगने से नीचे गिर गया, गिरने से गंभीर चोटें भी आईं। घटना के बाद उसे तत्काल चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने एवीवीएनएल लाइनमैन बबलू साहू को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद संबंधित लाइनमैन को क्षेत्र से हटा दिया गया। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में विरोध जताया। सूचना मिलने पर विधायक गोपीचंद मीणा भी अस्पताल पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता की। थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने स्थिति को संभालते हुए समझाइश के प्रयास किए।

बातचीत के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने मृतक परिवार को एक लाख रुपए, एवीवीएनएल के एईएन दिनेश मीणा ने एक लाख रुपए तथा नरेंद्र मीणा ने 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच लाख रुपए की सहायता, परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी तथा घर पर टीनशेड निर्माण का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए।

इस दौरान उपखंड अधिकारी क्षत्रपाल सिंह चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मौर्य,थानाधिकारी लोकपाल सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप मीणा, डॉ. नईम अख्तर, एवीवीएनएल एईएन दिनेश मीणा, किशोर शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d